Loading Now
×

ईस्ट चम्पारण सीनियर डिवीज़न जिला क्रिकेट लीग में न्यू स्टार सीसी व महारानी जानकी सीसी सुगौली विजयी

ईस्ट चम्पारण : पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सत्यदेव प्रसाद चौधरी स्मृति सीनियर डिवीज़न जिला क्रिकेट लीग ग्रुप ए का मैच स्थानीय स्पोर्ट्स क्लब में नेहरू क्रिकेट अकादमी बनाम न्यू स्टार क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।

टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नेहरू क्रिकेट अकादमी की टीम कुणाल के 61 रन और कैफ के 14 रन के बदौलत 96 रन पे ही सिमट गई।न्यू स्टार क्रिकेट क्लब के तरफ से सत्यम और रोहन ने 3-3 विकेट लिया |

वही लक्ष्य का पिछा करते हुए न्यू स्टार क्रिकेट क्लब की टीम 97 रन बनाई पाई और मैच 6 विकेट से जीत गई।बल्लेबाजो में आदर्श राज ने नबाद 36 रन बनाया और ईशान आर्यन ने नाबाद 25 रन बनाए। नेहरू क्रिकेट अकादमी के तरफ से कुणाल ने 2 विकेट और हिमांशु, साहिद ने 1-1 विकेट लिया | प्रायोजक एम एस स्पोर्ट्स अरेराज,और क्लासिक स्पोर्ट्स मोतिहारी के तरफ से मैन ऑफ द मैच सत्यम को दिया गया ।

अम्पायर कि भुमिका मे मों नेसार और कुमार राज थे।वही दूसरा मैच गांधी मैदान में चकिया क्रिकेट एकेडमी और महारानी जानकी क्रिकेट क्लब सुगौली के बीच हुआ टॉस जीतकर चकिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 70 रन पर सिमट गई सुगौली के तरफ़ से सरफराज ने 4 विकेट और अनमोल ने 3 विकेट लिए।

जवाब में खेलने उतरी सुगौली की टीम 9 ओवर बिना विकेट गवाए जीत हासिल कर ली जिसमे अनमोल ने 34 और नीलेश ने 21 रन बनाए ।मैन ऑफ़ दी मैच सुगौली के अनमोल को दिया ।अम्पायर की भूमिका में वेद प्रकाश और तैयब हुसैन थे ।इसकी जानकारी मधुरेन्द्र सिंह जिला क्रिकेट लीग प्रभारी ने दी ।

मौक़े पर प्रभाकर जायसवाल ,बसंत कुमार,अमित कुमार सेन,विजय कुमार, रितेश श्रीवास्तव ,रवि कुमार चुटुन , तैयब हुसैन, अय्याज अहमद ,रवि राज ,संत कुमार,सुबोध कुमार,विश्वनाथ प्रसाद,आदि उपस्थित थे ।

Previous post

लक्ष्मण सिंह स्मृति स्कूली क्रिकेट में दबंग ने चैंपियंस को 13 रन से थंडरबोल्ट ने लायंस को 1 विकेट से हराया

Next post

वैशाली जिला क्रिकेट लीग में टीएमआईएस सराय ने सुरजदेव फाउंडेशन को 8 विकेट से हराया

Post Comment