मधेपुरा जिला क्रिकेट लीग में एम सी सी 7 विकेट से विजयी
मधेपुरा: जिला क्रिकेट लीग के अंतर्गत खेले गए छठे मैच में उद्घाटन पूर्व कप्तान और उद्यमी अमित कुमार सिंह मोनी ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर किया इस अवसर पर मैदान में दर्शकों और खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

आसान मुकाबले में एम सी सी 7 विकेट से से विजयी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एम सी सी रेड टीम ने 30 ओवर में 7 विकेट खोकर 178 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया टीम की ओर से कृत साहनी 34 सौरव 31 इवांस अंश 28 रन बनाए। एम सी सी की ओर से गेंदबाज हिमांशु ने 3 प्रियांशु और रोहित ने 1 – 1 विकेट लिए
जबाव में खेलने उतरी एम सी सी की टीम ने 21 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया।जिसमें केशव 59 रन और स्वराज 41 रन करण 25 रन का योगदान दिए ।रेड के गेंदबाज करण ने 2 और कृत ने 1 विकेट हासिल किया

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार केशव को शानदार बल्लेबाजी के लिए दिया गया। मैच के निर्णायक की भूमिका में मनोज गुप्ता और अमृत ने निभाई। जबकि स्कोरर की जिम्मेदारी शाकिब ने निभाई।
इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भानु प्रताप उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता संयुक्त सचिव महेश कुमार क्लब सचिव विक्की बाबा अमित कुमार आनंद अहसान और बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे।अगला मुकाबला रविवार को नेहालपट्टी और धुरगांव क्रिकेट क्लब के बीच खेला जाएगा



Post Comment