Loading Now
×

मधेपुरा जिला क्रिकेट लीग में नेहालपट्टी ने धुरगांव को 4 विकेट से हराया 

मधेपुरा : आज के मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए धुरगांव की टीम ने 25 ओवर में 7 विकेट खोकर 173 रन बनाया जिसमें शुभ 44 और अंकित ने 27 रन बनाया । नेहालपट्टी के गेंदबाज चुन्नू और अफजल 2- 2 विकेट और पिंटू और निक्कू 1- 1 विकेट हासिल किए।

जबाव में बल्लेबाजी करते हुए नेहालपट्टी ने 21 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया जिसमें अंशु ने 42 रन चुन्नू 32 रन और निक्कू 23 रन का योगदान दिया। धुरगांव के गेंदबाज निशांत ने 2 और अश्विनी और शुभ ने 1-1 विकेट हासिल किए।आज का मैन ऑफ द मैच नेहालपट्टी के अंशु को दिया गया मैच में निर्णायक की भूमिका में मनोज गुप्ता और सुशील झा थे जबकि स्कोरर शाकिब थे।

मौके पर संयुक्त सचिव महेश कुमार कोषाध्यक्ष राहुल कुमार उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता निहालपट्टी के सचिव पंकज कुमार सुनील कुमार पूर्व सचिव अमित कुमार आनंद मोनी सिंह विक्की बाबा रमेश कुमार आदि मौजूद थे ।कल का मुकाबला जे एम सी सी और स्टेडियम क्रिकेट क्लब के बीच होगा

Post Comment