Loading Now
×

बिहार महिला अंडर-23 दो दिवशीय ट्रायल शुरू,110 खिलाड़ी ले रही भाग

Khelbihar.com

पटना : स्थानीय उर्जा स्टेडियम में महिलाओं के U-23 वर्ग के T-20 के टीम चयन के लिए दो दिवशीय ट्रायल शनिवार को प्रारंभ हुआ.

 चयन समिति के चेयरमैन अमित कुमार ने बताया की कुल 110 लड़कियां  ट्रायल में हिस्सा ले रहीं है, जिसमे से  पहले दिन कुल 78 लड़कियों को ट्रायल में शामिल किया गया, बचे हुए लड़कियों का रविवार को ट्रायल होगा. श्री कुमार ने बताया की ट्रायल में बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फिटनेस पर भरपूर ध्यान दिया जा रहा है. 

ट्रायल में चयन समिति के सदस्य राजीव रंजन, शिखा सोनिया , फिजियो डा माधुरी सिंह , ट्रेनर प्रिया चेरी के अलावा ट्रायल समन्वयक रणजीत कुमार बादल मौजूद रहे..

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment