Loading Now
×

ईस्ट चम्पारण जिला क्रिकेट संघ का चुनाव संपन्न

मोतिहारी : ईस्ट चंपारण डीसीए का चुनाव आज स्थानीय आई एम ए हॉल में संपन्न हो गया।चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ प्रणव प्रियदर्शी ने बताया कि चुनाव संबंधी सभी शेड्यूल पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट संघ के वेबसाइट पर उपलब्ध था।सभी पदों पर एक एक नॉमिनेशन आया था जिसे स्क्रुटनी में सही पाया गया।15 फरवरी को संध्या 5 बजे सभी उम्मीदवारों का नॉमिनेशन वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया था।

इस अवसर पर सभी दस्तावेजों के मद्देनजर ईस्ट चंपारण डीसीए के नए अध्यक्ष अभिषेक कुमार , उपाध्यक्ष आफरीन मुमताज,सचिव दिवाकर कुमार सिंह ,संयुक्त सचिव कुमारी मोनिका,कोषाध्यक्ष मो.अरमान और जिला संघों के प्रतिनिधि सदस्य के तौर पर अवधेश कुमार को चुनाव अधिकारी द्वारा निर्वाचित घोषित किया गया ।

सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को पूर्व अध्यक्ष राजेश कुमार पूर्व सचिव सह गवर्निंग काउंसिल के कन्वेनर ज्ञानेश्वर गौतम,पूर्व कोषाध्यक्ष मनोज कन्नौजिया सहित दर्जनों लोगों ने शुभकामनाएं दी।सचिव दिवाकर कुमार सिंह ने तुरंत लीग मैच कराने के संकेत दिए जिसकी घोषणा अविलंब की जाएगी

Post Comment