BCA सीनियर वनडे ट्रॉफी : बांका ने जमुई को 41 रनों से हराया।
भागलपुर : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी (लिस्ट A) सीजन 2025-26 के अंतर्गत आज विभिन्न मैदानों पर मुकाबले खेले गए।इसी में बांका बनाम जमुई के बीच मुकाबला संदिश कंपउंड, भागलपुर में खेला गया जिसमे बांका ने 41 रन से जीत दर्ज की।

बांका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 39.4 ओवर में 10 विकेट पर 241 रन बनाया। बल्लेबाजी में कप्तान हिमांशु सुदामा सिंह ने 46 गेंद में 10 चौका लगाकर 57 रन बनाया। आदित्य कुमार 41 रन और समीर सूरज भारती ने 35 रन बनाया।जमुई की गेन्दबाजी में कमलेश कुमार सिंह 10 ओवर 50 रन देकर 5 विकेट और सुयाश दीपक ने 6.4 ओवर 1 मेडन 34 रन 3 विकेट चटकाया तथा शिव अनिल और शुभम को 1-1 विकेट मिला।

जमुई ने 44 ओवर में 10 विकेट पर 200 रन बनायाबल्लेबाजी में मोहम्मद आसिफ इक़बाल 38 रन, सचिन कुमार भारद्वाज 33 रन और विशाल राजेश कुमार ने 29 रन बनाया।बांका की गेन्दबाजी में MD रासिद रज़ा 10 ओवर 35 रन देकर 4 विकेट और आदित्य कुमार 8 ओवर 41 रन 3 विकेट चटकाया तथा हिमांशु को 2 विकेट और पुनीत को 1 विकेट मिला।कल इसी टूर्नामेंट के कूल अलग अलग वेन्यु पर 7 मुकाबले खेले जाएंगे।



Post Comment