Loading Now
×

BCA सीनियर वनडे ट्रॉफी : भोजपुर ने कैमूर को 3 विकेट से हराया

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी (लिस्ट A) सीजन 2025-26 के अंतर्गत आज विभिन्न मैदानों पर मुकाबले खेले गए।इसी में कैमूर बनाम भोजपुर के बीच खेला गया जो DN सिंह क्रिकेट ग्राउंड, सदिशोपुर में खेला गया जिसमे भोजपुर ने 3 विकेट से जीत दर्ज की।

कैमूर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 44.5 ओवर में 10 विकेट पर 193 रन बनाया। बल्लेबाजी में विवेक कुमार पटेल 41 रन, विवेक प्रेम मोहन 34 रन, अनुभव ने 29 रन और अजयवीर ने 29 रन बनाया।भोजपुर की गेन्दबाजी में विवेक देवेंद्र यथार्व 7 ओवर 1 मेडन 44 रन 3 विकेट चटकाया। प्रेमजीत 8.5 ओवर 1 मेडन 29 रन 2 विकेट, समरेश कुमार 8 ओवर 36 रन 2 विकेट और सागर अरुण 2 ओवर 6 रन 2 विकेट चटकाया और राहुल रामा को 1 विकेट मिला।

जबाब में भोजपुर ने 43 ओवर में 7 विकेट पर 196 रन बनाया। बल्लेबाजी में अंकित अवध राज 46 रन, हृदया नन्द सिंह 41 रन और रित्विज और अंकित बशिष्ट ने 25-25 रनों की पारी खेल कर टीम को जीत दिलाई।कैमूर की गेन्दबाजी में कप्तान विकाश कुमार पटेल ने 10 ओवर में 41 रन देकर 3 विकेट चटकाया। धनेश अरविन्द चौहान को 2 विकेट और दीवान तथा गौरव को 1-1 विकेट मिला।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment