BCA सीनियर वनडे ट्रॉफी: मुजफ्फरपुर ने शिवहर को 2 विकेट से हराया
सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित पुरुष सीनियर वर्ग के मिथिला जोन का मैच सीतामढ़ी के जानकी स्टेडियम में , शिवहर व मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया , जिसमें मुजफ्फरपुर की टीम ने शानदार 2 विकेट से जीत दर्ज की।

इस मैच में मुजफ्फरपुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए 50 ओवर के निर्धारित मैच में वासुदेव के 3 व शुभम के 3,विकेट की बदौलत शिवहर को 42वें ओवर में 166 रनों पर ऑलआउट कर दिया ।शिवहर की तरफ से तथागत ने सर्वाधिक 55(75) रन बनाए ।

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुजफ्फरपुर की टीम ने , सोनू के सर्वाधिक 34 (45) तथा कुणाल के 32 (51) रनों की बदौलत 44वें ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शिवहर की तरफ से सर्वाधिक विवेकानंद ने 6 विकेट चटकाए । शिवहर के विवेकानंद को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
आज के इस मैच में सीईओ श्याम किशोर प्रसाद , संघ के सचिव ज्ञान प्रकाश उर्फ रिंकू सिंह, संयोजक विवेक मिश्रा व अंपायर के रूप में तैय्यब हुसैन तथा सुनील कुमार सिंह,बीसीए ऑब्जर्वर कुमार मृदुल तथा स्कोरर की भूमिका में रोहित और अभिषेक उपस्थित थे। रविवार को सीतामढ़ी व दरभंगा के बीच मुकाबला खेला जाएगा ।



Post Comment