BCA सीनियर वनडे ट्रॉफी के लिए अररिया जिला सीनियर क्रिकेट टीम घोषित,
अररिया: अररिया जिला क्रिकेट संघ (ADCA) ने बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) द्वारा आयोजित ‘मेंस सीनियर वन डे ट्रॉफी 2025-26’ के लिए जिला टीम की घोषणा कर दी है। चयन समिति ने आगामी मैचों के लिए 16 सदस्यीय मुख्य टीम और 9 स्टैंड-बाय खिलाड़ियों का चयन किया है। टीम की कमान अनुभवी खिलाड़ी श्रवण कुमार को सौंपी गई है, जबकि अमन राज उप-कप्तान की भूमिका में होंगे।

पूर्णिया के विद्या विहार ग्राउंड पर होंगे मुकाबले
संघ के सचिव राजेंद्र प्रसाद यादव ने आधिकारिक पत्र जारी करते हुए बताया कि अररिया की टीम अपने शुरुआती दो मैच पूर्णिया के विद्या विहार क्रिकेट ग्राउंड पर खेलेगी। टूर्नामेंट को लेकर जिले के क्रिकेट प्रेमियों में काफी उत्साह है और टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

खिलाड़ियों को कल दोपहर 3 बजे रिपोर्ट करने का निर्देश
चयनित सभी 16 मुख्य खिलाड़ियों में शामिल खिलाड़ियों को सख्त निर्देश दिया गया है कि वे कल (रविवार) दोपहर 3:00 बजे नगर के नेताजी सुभाष स्टेडियम में अनिवार्य रूप से रिपोर्ट करें। टीम मैनेजर के रूप में अनामी शंकर खिलाड़ियों के साथ समन्वय करेंगे।
चयनित टीम की सूची:
मुख्य टीम: श्रवण कुमार (कप्तान), अमन राज (उप-कप्तान), उज्जवल कुमार (विकेटकीपर), पंकज शाह (विकेटकीपर), आदित्य राज, मो. अश्फाक, आदर्श सिन्हा, अमरजीत साह, अदनान अंजुम, यश वर्धन दास, आयुष गुप्ता, अभिषेक कुमार, नवनीत किसलय, अमन कुमार, शिवम कुमार झा और राजा बाबू।
स्टैंड-बाय खिलाड़ी: पंकज कुमार, इमरान आलम, शिवम कुमार, कुमार सात्विक, सम्राट रॉय, निशार अहमद, उत्तम कुमार, अमित कुमार और अर्पित।
पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
टीम के चयन पर ADCA अध्यक्ष प्रबीर कुमार बिस्वास (बासु दा), उपाध्यक्ष चाँद आजमी, सचिव राजेंद्र प्रसाद यादव, संयुक्त सचिव मनोज कुमार बर्डिया और कोषाध्यक्ष परवेज आलम, सत्येन शरण,ओम प्रकाश जयसवाल, दीलीप कुमार झा, रविशंकर दास, ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी है और टूर्नामेंट में शानदार जीत के लिए शुभकामनाएं



Post Comment