Loading Now
×

बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी( मिथिला जोन) मे त्रिपुरारी केशव के शतक से दरभंगा जीता।

सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित पुरुष सीनियर वर्ग के मिथिला जोन का मैच सीतामढ़ी के जानकी स्टेडियम में , सीतामढ़ी व दरभंगा के बीच खेला गया , जिसमें दरभंगा की टीम ने शानदार 81 रनों से जीत दर्ज की।

इस मैच में दरभंगा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए त्रिपुरारी केशव के 101 (119) रन नाबाद, मणिकांत के 35 तथा आयुष के 14 रन के बदौलत 8 विकेट के नुकसान पर निर्धारित 50 ओवरों में शिवहर को जीत लिए 215 रनों का लक्ष्य दिया। शिवहर की तरफ से सर्वाधिक मनीष ने 4,राहुल 2 तथा विवेक और पुष्कल ने 1-1 विकेट चटकाए।

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिवहर के टीम महज 42.5 ओवर में मनीष के सर्वाधिक 40 रन तथा शिवम झा के 20 रनो के बावजूद 133 रन ही बना सकी। दरभंगा की ओर से अल्तमिश ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटकाए। दरभंगा के त्रिपुरारी केशव के शानदार प्रदर्शन हेतु उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया ।

आज के इस मैच में सीईओ श्याम किशोर प्रसाद , संघ के सचिव ज्ञान प्रकाश उर्फ रिंकू सिंह, संयोजक विवेक मिश्रा व अंपायर के रूप में तैय्यब हुसैन तथा सुनील कुमार सिंह, ऑब्जर्वर कुमार मृदुल तथा स्कोरर की भूमिका में रोहित और अभिषेक उपस्थित थे। सोमवार को सीतामढ़ी व मधुबनी के बीच मुकाबला खेला जाएगा ।

Post Comment