Loading Now
×

BCA सीनियर वनडे ट्रॉफी : सीतामढ़ी ने शिवहर को 133 रनों से पराजित किया.

सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित पुरुष सीनियर वर्ग के मिथिला जोन का मैच सीतामढ़ी के जानकी स्टेडियम में , सीतामढ़ी व शिवहर के बीच खेला गया , जिसमें सीतामढ़ी की टीम ने शानदार 133 रनो से जीत दर्ज की।

इस मैच में सीतामढ़ी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रियांशु 54,नुरैन के 67,मृत्युंजय 36 और वैभव के 24 रन के बदौलत सभी विकेट खोकर 48.5 ओवर में 221 रन ही बना सकी । शिवहर की तरफ सेमनीष,राहुल,पुष्कल,आदित्य और विद्यासागर ने 2-2 विकेट प्राप्त किया ।

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिवहर की टीम महज 26.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 88 रन ही बना सकी । शिवहर की तरफ से सर्वाधिक रन बल्लेबाज सिद्धार्थ ने 21 तथा नीरज ने 8 रनो का योगदान दिया । सीतामढ़ी की ओर से प्रियांशु ने 3,वैभव और रोहित ने 2-2 तथा ने अंकेश,माधव और सौरभ ने 1 विकेट चटकाए। सीतामढ़ी के प्रियांशु के शानदार प्रदर्शन हेतु उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया ।

आज के इस मैच में सीईओ श्याम किशोर प्रसाद , संघ के सचिव ज्ञान प्रकाश उर्फ रिंकू सिंह, संयोजक विवेक मिश्रा व अंपायर के रूप में तैय्यब हुसैन तथा सुनील कुमार सिंह, ऑब्जर्वर कुमार मृदुल तथा स्कोरर की भूमिका में रोहित और अभिषेक उपस्थित थे। कल मुजफ्फरपुर और दरभंगा के बीच मुकाबला खेला जाएगा ।

Post Comment