BCA सीनियर वनडे ट्रॉफी : सारण ने वेस्ट चम्पारण को 69 रनों से हराया।
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी (लिस्ट A) सीजन 2025-26 के अंतर्गत आज विभिन्न मैदानों पर मुकाबले खेले गए। जिसमे सारण बनाम पश्चिम चम्पारण (यशवाना स्पोर्ट्स ग्राउंड, विक्रम, पटना) मैच में सारण ने 69 रनों से जीत दर्ज की।

सारण ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 44.1 ओवर में 10 विकेट पर 259 रन बनाया। बल्लेबाजी में प्रशांत कुमार सिंह 52 गेंदन में 9 चौका 1 छक्का लगाकर 61 रन, प्रशांत सिंह ने 63 गेंद में 5 चौका 1 छक्का लगाकर 66 रन और कप्तान त्रियाम्बक भास्कर ने 42 रन बनाया।
पश्चिम चम्पारण की गेन्दबाजी में धनंजय कुमार ठाकुर 9 ओवर 1 मेडन 34 रन 4 विकेट और कप्तान लोकेश कुमार 8.1 ओवर 55 रन 3 विकेट एवं योगेश्वर को 2 और मासूम रज़ा को 1 विकेट मिला।

पश्चिम चम्पारण ने 40.5 ओवर में 10 विकेट पर 190 रन बनाया बल्लेबाजी में उज्जवल पांडे ने 82 गेंद में 8 चौका 5 छक्का लगाकर 84 रनों की पारी खेली। दिनेश ने 25 रन और राशिद ने 20 रन बनाया।सारण की गेंदबाजी में अनूप कुमार 8.5 ओवर 47 रन 4 विकेट और प्रशांत कुमार सिंह 8 ओवर 2 मेडन 27 रन 3 विकेट तथा राजू अवर प्रशांत को एक-एक विकेट मिला।



Post Comment