BCA सीनियर वनडे ट्रॉफी : औरंगाबाद ने भोजपुर को 7 विकेट से हराया।
पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी (लिस्ट A) सीजन 2025-26 के अंतर्गत आज विभिन्न मैदानों पर मुकाबले खेले गए। जिसमे भोजपुर बनाम औरंगाबाद (मोईन-उल-हक़ स्टेडियम, पटना) मैच में औरंगाबाद में 7 विकेट से जीत दर्ज की।

भोजपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45.4 ओवर में 10 विकेट पर 210 रन बनाया। बल्लेबाजी में हृदया नन्द सिंह ने 67 गेंद में 9 चौका 2 छक्का लगाकर 70 रन बनाया। रित्विज राज सिंह 29 रन, राहुल कुमार 25 रन बनाया।औरंगाबाद की गेन्दबाजी में नंदन कुमार 9.4 ओवर 1 मेडन 37 रन 5 विकेट चटकाया। रंजीत कुमार और सुनील कुमार को 2-2 विकेट तथा प्रभात सिंह को 1 विकेट मिला।

औरंगाबाद ने 40.1 ओवर में 3 विकेट पर 211 बनाकर मैच को जीत लिया। बल्लेबाजी में हर्ष राज पुरु 111 गेंद ने 13 चौका लगाकर 100 रन बनाया तथा प्रिंस ने 48 रन की पारी खेली।भोजपुर की गेंदबाजी में विवेक यथार्थ 7 ओवर 39 रन 2 विकेट और परमजीत सिंह को एक विकेट मिला।



Post Comment