बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी में समस्तीपुर ने खगड़िया को 5 विकेट से हराया।
बेगूसराय : सेंट्रल जोन बेगूसराय में बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी के आज आठवें दिन का मुकाबला बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप में समस्तीपुर बनाम खगड़िया के बीच खेला गया। जिसमें समस्तीपुर ने खगड़िया को 5 विकेट से हराया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी खगड़िया की टीम ने निर्धारित 50 ओवर के मुकाबले में 7 विकेट खोकर 283 रन का स्कोर खड़ा किया।जिसमें खगड़िया की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रनों का योगदान सचिन ने 48 रन का और केशवर ने 44 रन का योगदान दिया। समस्तीपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट राहुल, गिरधर और आलोक ने 2-2 विकेट प्राप्त किया।

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी समस्तीपुर की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 49 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। समस्तीपुर की ओर से सर्वाधिक रन का योगदान मो आलम ने 102 गेंद में 143 रनो की शानदार पारी खेली वही उनके साथ देते हुए आदर्श ने 37 गेंद में 45 रन का योगदान दिया ।वहीं खगड़िया की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट कुंदन ने 2 विकेट और सचिन ने 1 विकेट प्राप्त किया ।शानदार आलराउंडर खेल के प्रदर्शन के लिए करने के लिए मो आलम को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार के द्वारा दिया गया। इस अवसर पर खगड़िया जिला क्रिकेट संघ के सचिव देवराज जितेंद्र कुमार शाहिद अख्तर निराला कुमार मुकेश कुमार पप्पू ललन कुमार विवेक कुमार मौजूद थे।
बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने जानकारी दिया कि बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी का अगला मुकाबला 1 मार्च को समस्तीपुर बनाम सहरसा के बीच खेला जाएगा। इस मैच के मुख्य अंपायर बीसीए पैनल के अंपायर सचिन कुमार और अमित रंजन थे स्कोरर के रूप में रामकुमार और विश्वजीत थे।



Post Comment