Loading Now
×

BCA सीनियर वनडे ट्रॉफी : मगध जोन विजेता बना नालंदा

नालंदा : आज दिनांक 28 फरवरी 2026 को नालंदा जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी मे बिहार क्रिकेट संघ के घरेलु सत्र 2025-26 बीसीए सीनियर मेंस वन डे ट्रॉफी मगध जोन का छठा और अंतिम मैच नालंदा बनाम गया के बीच खेला गया जिसमे नालंदा लगातार तीसरा मैच जीतकर बी सी ए सीनियर वन डे ट्रॉफी में मगध जोन का चैंपियन बना। एसएससीसी खेल मैदान पावापुरी मे खेले गए इस मैच में गया ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया।

45 ओवर के इस मैच में नालंदा पहले ने बल्लेबाजी करते हुए 45 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाये जिसमे अंकित ने 62 रन, कुश ने 56 रन, राजामनी ने 39 रन, मनीष 28, लव 13 रन तथा कुंदन ने 10 रन बनाये। गया की ओर से गेंदबाज निक्कू ने 36 रन पे,3 विकेट, प्रीतम ने 39 पर 3 तथा सागर और मुकेश ने क्रमशः एक एक विकेट अपने नाम किया।

जवाब मे खेलते हुए गया की पूरी टीम 185 रन ही बना सकी और ये मैच 71 रनो से हर गयी।गया की टीम ने 23.5 ओवर मे अपने 10 विकेट खोकर 185 रन बनाया। जिसमे सय्यद मोहम्मद शैफ ने 59 रन, मंगल ने 37 रन, राजन ने 24 रन, यशराज ने 20 रन तथा निक्कू ने 19 रन बनाये।

नालंदा की ओर से गेंदबाज़ आदित्य राज ने 47 रन देकर 3 विकेट लिए, राजामणी ने 48 रन पे 3 विकेट, सुमन सौरभ ने 49 रन देकर 2 विकेट तथा अंकित ने 5 रन पे एक विकेट अपने नाम किया।

इस मौके पर पूर्व सीनियर क्रिकेटर सह नालंदा जिला क्रिकेट संघ के पूर्व पदाधिकारी संजय कुमार उर्फ़ पिंटू दा क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सचिव गोपाल कुमार सिंह पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार संयुक्त सचिव संजीव कुमार, शेखपुरा के पूर्व सचिव गंगा यादव बीसीए ऑब्जरवर केशव कुमार डॉ संजय संतोष पांडेय हैदर अली सिद्धार्थ कुमार बाबा विश्वजीत कुमार अभिषेक कुमार इत्यादि मौजूद रहे।

इन्पायरिंग की भूमिका बी सी ए पैनल अम्पायर राजीव कुमार तथा नीरज कुमार ने निभाया।मैच के मैन ऑफ द मैच नालंदा के अंकित राज को दिया गया।

बी सी ए मेंस वन डे ट्रॉफी 2025-26 मगध जोन का ख़िताब नालंदा ने पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी जीता।

Post Comment