नालंदा के आदर्श राज का बीसीसीआई वी.जी ट्रॉफी क्रिकेट टीम में चयन।
नालंदा : बीसीसीआई द्वारा आयोजित वी.जी. ट्रॉफी में नालंदा की आदर्श राज का ईस्ट जोन में टीम में चयन, दो मैच में लिए 4 विकेट।नालंदा के आदर्श राज का बीसीसीआई वी.जी ट्रॉफी क्रिकेट टीम में चयन।
बीसीसीआई द्वारा आयोजित होने वाले वी. जी. ट्रॉफी में ईस्ट जोन टीम में नालंदा जिले के आदर्श राज का चयन हुवा, आपको बताते चले की वीजी ट्रॉफी जो रणजी ट्रॉफी जितना ही महत्त्व रखता है इससे पूर्व आदर्श राज का चयन बिहार अंडर 19 स्टेट टीम में भी किया गया था।। नालंदा जिले से आदर्श राज पहले खिलाड़ी हैँ जिनका चयन वीजी ट्रॉफी ईस्ट जोन मे हुआ है ।

यह उपलब्धि नालंदा जिला तथा नालंदा जिला क्रिकेट संघ के लिए गर्व का विषय है। आदर्श राज जिन्होंने इंटर यूनिवर्सिटी के घरेलु मैचों में पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के अंतर्गत आने वाले बी दी इवनिंग कॉलेज से खेलते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और वीजी ट्रॉफी ईस्ट जोन टीम के कैंप में अपना स्थान बनाया था। आदर्श राज तेज गेंदबाज हैँ, ईस्ट जोन की ओर से खेलते हुए अभीतक दो मैचों में चार विकेट अपने नाम कर चुके हैँ।

नालंदा जिले के एकंगरसराय प्रखण्ड के रानीपुर काला गांव निवासी श्री अशोक कुमार सिंह तथा माता ऋतू कुमारी के पुत्र आदर्श कुमार ने अभी बी डी कॉलेज से बारहवी तक कि पढ़ाई कि है। आदर्श राज क माता पिता ने इसपर नालंदा जिला क्रिकेट संघ को बधाई दिया।
इस मौके पर नालंदा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार, उपाध्यक्ष अजय सिंह सचिव गोपाल सिंह, पूर्व सचिव एस एम जावेद इक़बाल, संयुक्त सचिव संजीव कुमार, कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, मिडिया प्रभारी संतोष पांडेय, संजय उर्फ़ पिंटू दा, हैदर अली, मनीष, बिक्रम, अंकित, गौरव, अगस्तया, लक्ष्य, नमन गौरव, अर्णव किशोर, सिद्धार्थ, रामवर्धन, रियाज़ खान, बाबा ने आदर्श राज को बधाई दी और उज्जवल भविष्य कि कामना की।



Post Comment