Women Under-23 One Day Trophy : बिहार ने जम्मू कश्मीर को 119 रनों से हराया।i
पटना : Women Under 23 One Day ट्रॉफी के अंतर्गत आज बिहार महिला टीम और J&K महिला टीम के बीच मुकाबला RCA Academy Ground में खेला गया। इस मुकाबले में बिहार की टीम ने प्रभावी प्रदर्शन करते हुए जम्मू-कश्मीर को 119 रन से पराजित किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार की टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 314 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान वैदेही यादव ने 66 गेंदों पर 64 रन बनाए, जिसमें 12 चौके शामिल रहे। अक्षरा गुप्ता ने 102 गेंदों पर 75 रन की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। हर्षिता 7 गेंदों पर 2 रन बनाकर आउट हुईं।

यशिता सिंह ने 71 गेंदों पर 91 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। खुशबू सी. कुमारी 4 गेंदों पर 1 रन बनाकर रन आउट हुईं। श्रुति ने 20 गेंदों पर 16 रन बनाए, जबकि आर्या ने 22 गेंदों पर 34 रन की पारी खेली, जिसमें 6 चौके शामिल रहे। निक्की कुमारी 5 गेंदों पर 9 रन बनाकर नाबाद रहीं और कोमल आर कुमारी 4 गेंदों पर 3 रन बनाकर नाबाद रहीं।
जम्मू-कश्मीर की ओर से श्वेता राणा ने 10 ओवर में 63 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। मारिया नूरैन ने 9 ओवर में 52 रन देकर 1 विकेट लिया, जबकि रुद्राक्षी चिब ने 9 ओवर में 47 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया।

314 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जम्मू-कश्मीर की टीम 48.2 ओवर में 195 रन पर ऑल आउट हो गई। काइनात बख्शी ने 23 गेंदों पर 16 रन बनाए, जबकि बवांदीप कौर ने 14 गेंदों पर 11 रन का योगदान दिया। अलीजा जान ने 34 गेंदों पर 29 रन बनाए। कप्तान रुद्राक्षी चिब 2 गेंदों पर 4 रन बनाकर आउट हुईं।
श्वेता राणा ने 8 गेंदों पर 9 रन बनाए। अनन्या शर्मा ने 28 गेंदों पर 15 रन का योगदान दिया। ललिता 5 गेंदों पर खाता नहीं खोल सकीं। सानिया स्लाथिया ने 93 गेंदों पर 46 रन की पारी खेली, जबकि मारिया नूरैन ने 22 गेंदों पर 13 रन बनाए। रेयांशु रानी ने 22 गेंदों पर 11 रन बनाए और महिका सिंह राणा ने 39 गेंदों पर 25 रन का योगदान दिया। टीम की पारी में 16 अतिरिक्त रन (8 वाइड, 4 बाई, 4 लेग बाई) जुड़े।
बिहार की ओर से आर्या ने 10 ओवर में 33 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। वैदेही यादव ने 10 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट लिए। कोमल आर. कुमारी ने 7.2 ओवर में 38 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किए। अन्य गेंदबाजों ने भी नियंत्रित गेंदबाजी की।इस प्रकार बिहार की टीम ने 119 रन से मुकाबला अपने नाम किया और प्रतियोगिता में प्रभावी प्रदर्शन जारी रखा।



Post Comment