Loading Now
×

एक दिवसीय क्रिकेट : तेंदुलकर इलेवन ने गाँगुली इलेवन को हरा जीता ट्रॉफी

छपरा : आज राजेन्द्र स्टेडियम छपरा में वनडे फाइनल मैच का आयोजन किया गया आज के मुख्य अतिथि ने सैयद कैसर अली रिज़वी प्रदेश महासचिव संसदीय बोर्ड लोक जनशक्ति पार्टी(रा) बिहार रिबन काटकर मैच का शुभारंभ किया।

आज का मैच गांगुली इलेवन बनाम तेंदुलकर इलेवन के बीच हुआ जिसने टॉस जीतकर गांगुली इलेवन के कप्तान चन्दन शर्मा ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया पहले बल्लेबाजी करते हुए गांगुली इलेवन ने 18 ओवर में 88 रनों पर ऑल आउट हो गई जिसने आदित्य त्रिपाठी 17 आदित्य चौहान 10 चन्दन शर्मा 10 राजेश राय 9 आकाश 9 और हर्षित 9 रन बनाए गेंदबाजी करते हुए तेंदुलकर इलेवन के तरफ से कुन्दन शर्मा 4 अमीर 3 रोहित 1 शिवम 1 विकेट लिए।

जवाब में खेलने उतरी तेंदुलकर इलेवन 2 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया जिसमें चीकू 51 तनिक श्रीवास्तव 17 सिद्धांत 15 रन बनाए यह मैच तेंदुलकर इलेवन ने गांगुली इलेवन को 8 विकेट से हराया मैन ऑफ द मैच कुन्दन शर्मा को घोषित किया गया जिन्होंने 4 बहुमूल्य विकेट लिए विजेता उपविजेता ट्राफी कैसर अली रिजवी के द्वारा दिया गया।

वही मुख्य अतिथि को केसर अली रिजवी को पॉल इस्माइल. डॉ सुरेश प्रसाद सिंह. राजन प्रसाद यादव. अमितेश्वर सहाय रोमी. सौरव टिवंकल. अमिताभ शर्मा. कैशर अनवर. रिज़वी राज. ने सॉल मोमेंट तो देकर सम्मानित किया आज के मुख्य निर्णायक हानि सिंह रोहित पांडे थे।

स्कोरिंग की भूमिका कैसर अनवर ने निभाई वही मैच की कमेंट्री मकसूद आलम ने निभाई इस अवसर पर अजय शर्मा आदित्य राज निशांत सिंह संजय राय समर्थ राज संस्कार हर्षित राज थे और भारी संख्या में दर्शक भी मौजूद रहे इसकी जानकारी आयोजन अध्यक्ष चन्दन शर्मा ने दी

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment