Loading Now
×

BCA इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-23 क्रिकेट: मुजफ्फरपुर ने शिवहर को 33 रनों से हराया।

सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित Ú23 वर्ग के मिथिला जोन का मैच सीतामढ़ी के जानकी स्टेडियम में , शिवहर व मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया , जिसमें मुजफ्फरपुर की टीम ने शानदार 33 रनों से जीत दर्ज की।

इस मैच में शिवहर ने टॉसजीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया । वही मुजफ्फरपुर पहले बैटिंग करते हुए से आर्यन के 33 ,सोनू 69 तथा कुश देवके 54रन के बदौलत 50 ओवर में 10विकेट खोकर 236रन ही बना सकी । शिवहर की तरफ से सर्वाधिक हर्ष ने 3 विवेकानंद 2 विकेट चटकाए। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिवहर की तरफ से शिवम् 52,मनीष 29 तथा अभिषेक के 28 रन के बावजूद 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 202 रन ही बना सकी। मुजफ्फरपुर की ओर से शुभम मल ने 3आदित्य 2,विकेट चटकाए। मुजफ्फरपुर के सोनूको उसके शानदार प्रदर्शन हेतु उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया ।

आज के इस मैच में सीईओ श्याम किशोर प्रसाद , संघ के सचिव ज्ञान प्रकाश उर्फ रिंकू सिंह, संयोजक विवेक मिश्रा व अंपायर के रूप में तैय्यब हुसैन तथा md कुधुश,तथा स्कोरर की भूमिका में रोहित और अभय उपस्थित थे। कल का मैच मुजफ्फरपुर बनाम मधुबनी के बीच खेला जाएगा

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment