Loading Now
×

बेगूसराय अंडर-23 टीम पृथ्वीराज के अगुवाई में घोषित, देखें टीम लिस्ट

बेगूसराय : सेंट्रल जोन बीसीए मेंस अंडर-23 के लिए बेगूसराय टीम की घोषणा हो चुकी है।पृथ्वीराज को अंडर – 23 टीम का कप्तान बनाया गया वहीं युवराज यादव को उप कप्तान बनाया गया है। 10 मार्च से सेंट्रल जोन अंडर – 23 के मुकाबले बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप में खेला जा रहा है जिसमें बेगूसराय के अलावे सुपौल सहरसा समस्तीपुर और खगड़िया की टीम शामिल है।

मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने कहा बेगूसराय का मुकाबला 15 मार्च को सुपौल के साथ 16 मार्च को सहरसा के साथ 18 मार्च को समस्तीपुर के साथ और 21 मार्च को खगड़िया के साथ खेला जाएगा। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बेगूसराय टीम की घोषणा करते हुए बेगूसराय टीम को शुभकामना भी प्रेषित किया।

टीम इस प्रकार है:-

1.देव राज
2 युवराज यादव (उपकप्तान)
3 शिवम कुमार
4 पृथ्वी राज (कप्तान)
5 जयन्त गौतम
6 हर्ष कुमार (विकेटकीपर)
7 नीतीश कुमार
8 आयुष पासवान
9 चंदन गिरी
10 हर्ष कुमार
11 सुधांशु कुमार
12 ऋषिकेश
13 सौरव कुमार
14 पुष्पम राज (विकेटकीपर)
15 आशीष ब्राह्मण
16 राम कुमार
बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि बेगूसराय अंडर – 23 टीम के कोच के रूप में रामविनीत शरण होंगे और वही टीम मैनेजर के रूप में प्रतीक भानु होंगे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment