Loading Now
×

BCA अंडर-23 वनडे ट्रॉफी : मुंगेर ने लखीसराय को 6 विकेट से हराया।

भागलपुर : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस U23 वनडे ट्रॉफी सीजन 2025-26 का आज विभिन्न मैदानों पर खेले गए मुकाबलों में लखीसराय बनाम मुंगेर (संदिश कंपाउंड, भागलपुर) मैच में मुंगेर ने 6 विकेट से जीत दर्ज की।

लखीसराय ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30.2 ओवर में 9 विकेट पर 155 रन बनाया। बल्लेबाजी में तरुण कुमार 29 रन रंजीत झा ने 65 गेंद में 10 चौका 1 छक्का लगाकर 66 रन बनाया।मुंगेर की गेंदबाजी में रजनीश कुमार 9 ओवर 1 मेडन 56 रन 4 विकेट और प्रशांत कुमार 8.2 ओवर 1 मेडन 37 रन 3 विकेट तथा शाजिद चांद को 1 विकेट मिला।

मुंगेर ने 28.3 ओवर में 4 विकेट पर 156 रन बनाया। बल्लेबाजी में अभिषेक कुमार 85 गेंद में 7 चौका 1 छक्का लगाकर 64 रन बनाया, अंकित सिंह 25 रन और कप्तान प्रशांत ने नाबाद 40 रन बनाया।लखीसराय की गेन्दबाजी में अभिषेक कुमार और कप्तान रवि सिंह को तो 2-2 विकेट मिला।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment