Loading Now
×

नालंदा को 6 विकेट से हराकर बेगूसराय BCA मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी के फाइनल में

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस सीनियर टूर्नामेंट 2025-26 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में बेगूसराय ने नालंदा को 6 विकेट से पराजित कर फाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया। यह मुकाबला मनु लोकेशन स्टेडियम में खेला गया, जिसमें दोनों टीमों के बीच प्रतिस्पर्धी खेल देखने को मिला।

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए नालंदा की टीम 47.3 ओवर में 213 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। नालंदा की ओर से कुंदन वर्मा ने 93 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से 77 रनों की उपयोगी पारी खेली। इसके अलावा राजमणि प्रसाद ने 29 रन तथा मुन्ना कुमार ने 22 रन का योगदान दिया।

बेगूसराय की ओर से गेंदबाजी में कप्तान दानिश आलम का प्रदर्शन प्रभावी रहा। उन्होंने 8.3 ओवर में 41 रन देकर 5 विकेट प्राप्त किए। वहीं सुधांशु कुमार ने 10 ओवर में 2 मेडन रखते हुए 34 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। हर्ष और अभिषेक को एक-एक विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेगूसराय की टीम ने 41.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से मुरारी कुमार ने 107 गेंदों पर 13 चौकों और छक्कों की मदद से 87 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। अतुल प्रकाश ने 27 रन बनाए जबकि पृथ्वीराज ने नाबाद 26 रन का योगदान दिया।नालंदा की ओर से गेंदबाजी में राजमणि, आदित्य और आकाश को एक-एक सफलता मिली।

इस परिणाम के साथ बीसीए मेंस सीनियर टूर्नामेंट 2025-26 का फाइनल मुकाबला अब 15 मार्च को ऐतिहासिक मैदान Moin-ul-Haq Stadium में बेगूसराय और कटिहार के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला सुबह 9:00 बजे से शुरू होगा। मैच का लाइव प्रसारण Cricket Star 47 यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध रहेगा, जबकि सभी आंकड़े CricHeroes ऐप पर भी देखे जा सकेंगे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment