BCA U-23 वनडे ट्रॉफी : बांका ने मुंगेर को 115 रनों से हराया।
भागलपुर : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस U23 वनडे ट्रॉफी सीजन 2025-26 का आज विभिन्न मैदानों पर खेले गए मुकाबलों में बांका बनाम मुंगेर ( संदिश कम्पाउंड, भागलपुर) मैच में बांका ने 115 रनों से जीत दर्ज की।
बांका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 314 रन बनाया। बल्लेबाजी में राघवेंद्र प्रताप सिंह 115 गेंद में 14 चौक 4 छक्के लगाकर 123 रनों की प्रभावी पारी खेली। समीर भारती 58 गेंद में 9 चौके लगाकर 58 रन तथा विनीत चौधरी 58 गेंद में 6 चौके लगाकर 53 रन बनाए।मुंगेर की गेंदबाजी में कप्तान प्रशांत कुमार 10 ओवर 81 रन 3 विकेट तथा रजनीश और साजिद को 2-2 विकेट एवं आनंद और श्वेताभ को एक-एक विकेट मिला।
मुंगेर ने 40.4 ओवर में 10 विकेट पर 199 रन बनाया। बल्लेबाजी में अनमोल विश्वास ने 66 गेंद में 6 चौका 2 छक्का लगाकर 63 रन, रजनीश कुमार 35 रन और शिवम ने 17 रन बनाया।बांका की गेन्दबाजी में रघुवेंद्र प्रताप 4.4 ओवर 24 रन देकर 4 विकेट चटकाया। नवनीत को 2 विकेट तथा आदित्य और आकाश को 1-1 विकेट मिला।




Post Comment