Loading Now
×

BCA U-23 वनडे ट्रॉफी : बेगूसराय के कप्तान पृथ्वी का लगातार दूसरा शतक व शिवम ने भी जड़ा शतक।

  • सेंट्रल जोन के छठे मुकाबले में बेगूसराय ने सुपौल को 224 रनों से हराया।

बेगूसराय : आज दिनांक 17 मार्च 2026 को बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप में चल रहे सेंट्रल जोन अंडर-23 के चौथे मुकाबले में बेगूसराय ने सुपौल को 224 रनो से हराया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेगूसराय की टीम ने निर्धारित 50 ओवर के मुकाबले में 6 विकेट खोकर 434 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसमें बेगूसराय की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रनों का योगदान कप्तान पृथ्वी ने 94 गेंद में 8 छक्के और 22 चौके की मदद से शानदार 162 रनो की पारी खेली वही उनका साथ देते हुए सलामी बल्लेबाज शिवम ने 121 गेंद में 119 रनों की पारी खेली।वहीं सुपौल की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट दिवाकर ने 2 और गुलशन,उत्सव व अनमोल ने 1-1 विकेट ने प्राप्त किया।

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी सुपौल की टीम 41 ओवर में 210 रन बनाकर सिमट गई।जिसमें सर्वाधिक रन का योगदान सुशांत ने 82 और दिवाकर ने 43 रन का योगदान दिया। बेगूसराय की ओर से गेंदबाजी करते हुए पृथ्वी ने 3 वहीं हर्ष और आयुष ने 2-2 विकेट प्राप्त किया।शानदार खेल के प्रदर्शन करने वाले बेगूसराय के पृथ्वीराज को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश कृष्ण मोहन पप्पू ने दिया। इस अवसर पर ललन कुमार जितेंद्र कुमार दिलजीत कुमार राहुल कुमार एवं आयोजन समिति के संयोजक निराला कुमार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि 18 मार्च का मुकाबला समस्तीपुर बनाम बेगूसराय के बीच सुबह 8 बजे से खेला जाएगा। बीसीए पैनल के अंपायर राघव ठाकुर और अमरेंद्र पांडे थे स्कोरर के रूप में रामकुमार और विश्वजीत थे।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment