बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी: गया ने शेखपुरा को 57 रनों से हराया।
नालंदा : आज दिनांक 17 मार्च 2026 को नालंदा जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी मे बिहार क्रिकेट संघ के घरेलु सत्र 2025-26 बीसीए मेंस अंडर 23 वनडे ट्रॉफी मगध जोन का तीसरा मैच गया बनाम शेखपुरा के बीच खेला गया ।
गया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए, 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 279 रन बनाये जिसमे प्रीतम ने 87 रन, उज्वल ने 52 रन , यशराज ने 49 रन, राजन ने 42 रन तथा ऋषि ने 12 रन का योगदान दिया। शेखपुरा की ओर से गेंदबाज कन्हैया ने 72 रन पे 2 विकेट, सूरज ने 49 पर 2 तथा मोहम्मद सत्तार तथा गगन ने एक एक विकेट अपने नाम किया।

जवाब मे खेलने उतरी शेखपुरा की पूरी टीम अपने पुरे 50 ओवर खेलकर 9 विकेट के नुकसान पर 222 रन ही बना सकी। शेखपुरा की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सचिन ने 47 रन, रिक्की ने 47 रन, रोहित नाबाद 33 रन, आदित्य ने 31, सजीव 14 रन, सूरज ने 11 रन का योगदान दिया । गया की ओर से गेंदबाज़ प्रीतम ने 37 रन देकर 3 विकेट लिए, अभिषेक ने 66 रन पे 2 विकेट, यशराज ने 36 रन पे 2 विकेट अपने नाम किया।
इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सचिव गोपाल कुमार सिंह पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार संयुक्त सचिव संजीव कुमार, शेखपुरा के पूर्व सचिव गंगा यादव, डॉ संजय संतोष पांडेय हैदर अली सिद्धार्थ कुमार बाबा विश्वजीत कुमार अभिषेक, दीपक प्रसाद, बिक्रम सोलंकी, विकास इत्यादि मौजूद रहे।
इन्पायरिंग की भूमिका बी सी ए पैनल अम्पायर सुनील सिंह तथा नितेश कुमार ने निभाया।मैच के मैन ऑफ द मैच गया के प्रीतम राज को दिया गया।कल दिनांक 18-03-2026 को नालंदा बनाम शेखपुरा के बीच मैच खेला जायेगा।



Post Comment