BCA U-23 Onday Trophy: युवराज व शिवम के शानदार शतक से बेगूसराय विजयी
बेगूसराय : आज दिनांक 18 मार्च 2026 को बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप में चल रहे सेंट्रल जोन अंडर-23 के सातवें मुकाबले में बेगूसराय ने समस्तीपुर को 155 रनो से हराया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेगूसराय की टीम ने निर्धारित 50 ओवर के मुकाबले में 4 विकेट खोकर 413 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसमें बेगूसराय की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रनों का योगदान सलामी बल्लेबाज शिवम ने 149 गेंद में 179 रनो की पारी खेली वही उनका साथ देते बेगूसराय टीम के उपकप्तान युवराज ने 109 गेंद में 123 रनों की पारी खेली।वहीं समस्तीपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट राहुल ने 2 वही सुमन और बिपिन ने 1-1 विकेट प्राप्त किया।
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी समस्तीपुर की टीम 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 258 रन ही बना सकी।जिसमें सर्वाधिक रन का योगदान राम सुरेश सूरी ने शतक लगाते हुए 101 रनों की पारी खेली वही हरप्रीत ने 36 रन का योगदान दिया। बेगूसराय की ओर से गेंदबाजी करते हुए आयुष ने 3 विकेट और हर्ष ने 2 विकेट प्राप्त किया।
शानदार खेल के प्रदर्शन करने वाले बेगूसराय के शिवम को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश वीर प्रकाश नवीन कुमार नीलेश कुमार कृष्ण मोहन पप्पू ने दिया।
इस अवसर पर ललन कुमार जितेंद्र कुमार दिलजीत कुमार राहुल कुमार एवं आयोजन समिति के संयोजक निराला कुमार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि 19 मार्च का मुकाबला समस्तीपुर बनाम सहरसा के बीच सुबह 8 बजे से खेला जाएगा। बीसीए पैनल के अंपायर राघव ठाकुर और अमरेंद्र पांडे थे स्कोरर के रूप में रामकुमार और विश्वजीत थे।




Post Comment