बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी: रोमांचक मुकाबले में नवादा ने गया को 1 विकेट से हराया।
नालंदा : आज दिनांक 19 मार्च 2026 को नालंदा जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी मे बिहार क्रिकेट संघ के घरेलु सत्र 2025-26 बीसीए मेंस अंडर 23 वनडे ट्रॉफी मगध जोन का पांचवा मैच गया बनाम नवादा के बीच खेला गया ।
गया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 39.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाये जिसमे अभिषेक ने 52 रन, नितीश ने 32 रन , यशराज ने 23 रन, राहुल 11 तथा प्रीतम ने 14 रन का योगदान दिया। नवादा की ओर से गेंदबाज आदर्श ने 32 रन पे 5 विकेट, अर्णव ने 40 पर 2, दीपक तथा सुमन ने एक एक विकेट अपने नाम किया।
जवाब मे खेलने उतरी नवादा की टीम रोमांचक मुकाबले मे एक विकेट से जीती नवादा ने 9 विकेट खोकर 37ओवर मे 180 रन बनाकर मैच जीत दर्ज की। नवादा की ओर से बल्लेबाजी करते हुए आदर्श नाबाद 51 रन, सूरज ने 41 रन, सुमन ने 16 रन, आदित्य ने 27 रन तथा योगेश ने 102 रन बनाये।
गाया की ओर से गेंदबाज़ मयंक ने 34 रन देकर 5 विकेट लिए, रंजन ने 25 रन पे 3 विकेट तथा प्रीतम ने 306 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया।
इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सचिव गोपाल कुमार सिंह पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार संयुक्त सचिव संजीव कुमार, शेखपुरा के पूर्व सचिव गंगा यादव, नवादा के सचिव मनीष आनंद डॉ संजय संतोष पांडेय हैदर अली सिद्धार्थ कुमार बाबा विश्वजीत कुमार अभिषेक, दीपक प्रसाद, बिक्रम सोलंकी, विकास इत्यादि मौजूद रहे।
इन्पायरिंग की भूमिका बी सी ए पैनल अम्पायर सुनील सिंह तथा नितेश कुमार ने निभाया।मैच के मैन ऑफ द मैच नवादा के आदर्श को दिया गया।कल दिनांक 20-03-2026 को नालंदा बनाम गया के बीच मैच खेला जायेगा।




Post Comment