बॉल बैडमिंटन खिलाड़ी आरती व प्रशिक्षक गौरी शंकर को कृषि मंत्री ने किया सम्मानित
पटना : थाईलैंड की राजधानी बैंकोक व पट्टाया शहर में भारत व थाईलैंड के बीच संपन्न हुए अंतरराष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन श्रृंखला में 3-0 से जीत दर्ज गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली भारतीय बॉल बैडमिंटन टीम की खिलाड़ी आरती कुमारी को पटना वापसी के उपरांत बिहार सरकार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव एवं भारतीय महिला बॉल बैडमिंटन टीम के प्रशिक्षक गौरी शंकर को अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया।
भारतीय टीम के खिलाड़ी के रूप में बिहार राज्य का गौरव बढ़ाने वाली आरती कुमारी व महंत हनुमान शरण उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा,पटना के शारीरिक शिक्षा शिक्षक के पद पर कार्यरत एवं भारतीय बॉल बैडमिंटन टीम के प्रशिक्षक की भूमिका बखूबी निभाने के लिए गौरी शंकर को बधाई देते हुए कहा कि आरती व गौरी शंकर ने राज्य को गौरवान्वित किया है।
इससे हमारे राज्य के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी। बिहार की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आरती कुमारी विश्व कप व एशियन चैंपियनशिप में भी देश का प्रतिनिधित्व करे जिसके लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के आजीवन सदस्य पुष्कर देव भी उपस्थित थे।




Post Comment