Loading Now
×

BCA अंडर-23 वनडे ट्रॉफी : गोपालगंज ने सिवान को 123 रनों से हराया।

वैशाली : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस U23 वनडे ट्रॉफी सीजन 2025-26 का आज विभिन्न मैदानों पर खेले गए मुकाबलों में गोपालगंज बनाम सिवान (जेपी सिन्हा स्टेडियम, वैशाली) 40 ओवर के इस मैच में गोपालगंज ने 123 रनों से जीत दर्ज की।

गोपालगंज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 39.5 ओवर में 10 विकेट पर 290 रन बनाया। बल्लेबाजी में अंकित यादव 49 गेंद में 8 चौके 5 छक्का लगाकर 88 रन, आशीष सोनी 60 गेंद में 4 चौके 3 छक्का लगाकर 55 रन तथा प्रशांत कुमार ने 42 रन की पारी खेली।सिवान की गेंदबाजी में हनी सिंह 7.5 ओवर 45 रन 5 विकेट और हैदर अली 7 ओवर 45 रन 3 विकेट तथा पंकज सिंह को 2 विकेट मिला।

सिवान में 35.2 ओवर में 10 विकेट पर 167 रन बनाया। बल्लेबाजी में मयंक कुमार 75 गेंद में 9 चौके 2 छक्के लगाकर 71 रन, कप्तान फहीम अनवर ने 19 और प्रिंस यादव ने 17 रन बनाया।गोपालगंज की गेंदबाजी में रिंकल तिवारी 7 ओवर 40 रन 3 विकेट तथा आदित्य राज, प्रिंस कुमार और प्रशांत कुमार को 2-2 विकेट मिला और सुजय शर्मा को 1विकेट।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment