Loading Now
×

BCA अंडर-23 वनडे ट्रॉफी: कैमूर ने रोहतास को 7 विकेट से हराया।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस U23 वनडे ट्रॉफी सीजन 2025-26 का आज विभिन्न मैदानों पर खेले गए मुकाबलों में रोहतास बनाम कैमूर (DL सिंह क्रिकेट ग्राउंड, सादिसोपुरी, पटना) मैच में कैमूर ने 7 विकेट से जीत दर्ज की।

रोहतास ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40.1 ओवर में 10 विकेट पर 163 रन बनाया। बल्लेबाजी में निखिल कुमार 41 रन, कप्तान सिद्धार्थ गौतम 31 और आर्यन राज ने 23 रन बनाया।कैमूर की गेंदबाजी में अनुज सिंह 10 ओवर 2 मेडन 30 रन 3 विकेट तथा इस्तकार और तौफीक को 2-2 विकेट मिला एवं दीवान और अनुभव को एक-एक विकेट।

कैमूर ने 25 ओवर में तीन विकेट पर 164 रन बनाया। बल्लेबाजी में संजीत कुमार 52 गेंद में 9 चौके 1 छक्का लगाकर 69 रन तथा आयुष शर्मा 46 गेंद में 6 चौके लगाकर नाबाद 49 रन की पारी खेली। रोहतास की गेंदबाजी में अंकित प्रीतम और सिद्धार्थ को एक-एक विकेट मिला।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment