Loading Now
×

BCA अंडर-23 वनडे ट्रॉफी: रोमांचक मैच में पूर्णिया ने मधेपुरा को 14 रनों से हराया।

पूर्णिया : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस U23 वनडे ट्रॉफी सीजन 2025-26 का आज विभिन्न मैदानों पर खेले गए मुकाबलों में पूर्णिया बनाम मधेपुरा (विद्या विहार क्रिकेट ग्राउंड, पूर्णिया) मैच में पूर्णिया ने 14 रनों से जीत दर्ज की।

पूर्णिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में 10 विकेट पर 288 रन बनाया। बल्लेबाजी में कप्तान सरमन निरोध 114 गेंद में 19 चौके 7 छक्के लगाकर 150 रनों की पारी खेली। युवराज कुमार 89 गेंद में 6 चौके 1 छक्के लगाकर 59 रन तथा मौसम शर्मा ने 18 रन बनाया।मधेपुरा की गेंदबाजी में कप्तान ओंकार कुमार 10 ओवर 1 मेडन 50 रन 3 विकेट, सत्यम और अयान को दो-दो विकेट मिला तथा हेमंत और शिवराज को एक-एक विकेट।

मधेपुरा ने 49.1 ओवर में 10 विकेट पर 274 रन बनाया। बल्लेबाजी में अयान कुमार 117 गेंद में 9 चौके लगाकर 75 रन, कप्तान ओंकार कुमार 49 रन और अस्मिथ राज 28 रन।
पूर्णिया की गेंदबाजी में युवराज कुमार 8 ओवर 45 रन 4 विकेट तथा विशाल को 2 एवं हमजा और वेदांत को एक-एक विकेट मिला।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment