Loading Now
×

ECWA CPL 2026 की जर्सी का भव्य लोकार्पण

पटना, दिनांक 21 मार्च 2026: Educational Counsellor Welfare Association (ECWA) द्वारा आयोजित ECWA CPL 2026 के अंतर्गत आज एक भव्य समारोह में सभी टीमों की जर्सी का विधिवत लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमा के साथ किया गया, जिसमें सोसायटी से जुड़े सैकड़ों शिक्षाविदों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह में जानकारी दी गई कि ECWA CPL 2026 के अंतर्गत प्रारंभिक क्रिकेट मैच 22 मार्च से श्री कृष्णा क्रिकेट अकादमी, पटना में खेले जाएंगे। यह प्रतियोगिता शिक्षाविदों के बीच खेल भावना और आपसी समन्वय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।

इस विशेष अवसर पर सभी चारों टीमों के कप्तान उपस्थित रहे। वरियर्स टीम के कप्तान कौशल राजपूत चैलेंजर्स टीम के कप्तान अभिषेक कुमार, राइडर्स टीम के कप्तान गुलशन राज, सुपरजाइंट्स टीम के कप्तान कुमार राजीव ने संयुक्त रूप से सभी टीमों की जर्सी का लोकार्पण किया।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे एक सफल एवं प्रेरणादायक पहल बताया। ECWA द्वारा इस प्रकार के आयोजन से शिक्षाविदों के बीच एकता, सहयोग और खेल भावना को और अधिक सुदृढ़ करने की उम्मीद जताई गई।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment