कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग की सभी तैयारियां पूरी, आगाज आज
पटना, 21 मार्च। टर्निंग प्वाइंट के तत्वावधान में स्थानीय कृष्णा क्रिकेट ग्राउंड (खेमनीचक) पर 22 मार्च यानी रविवार को कासा पिकोला स्कूल क्रिकेट लीग के अंडर-15 सीजन-6 और अंडर-12 सीजन-1 का शानदार आगाज होगा।
यह जानकारी देते हुए आयोजन अध्यक्ष सह टर्निंग प्वायंट के निदेशक विजय शर्मा ने बताया कि उद्घाटन के मौके पर अंडर-15 वर्ग का मुकाबला खेला जायेगा। उद्घाटन मैच मानव रचना लायंस बनाम वीजीयू थंडरबोल्ट के बीच खेला जायेगा। उद्घाटन के अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे।
आयोजन को सफल और भव्य बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मैदान को सजाया और संवारा गया है, पिच को बेहतर तरीके से तैयार किया गया है।
सचिव नवीन कुमार ने बताया कि टूर्नामेंट की ओपनिंग सेरेमनी को खास बनाने के लिए विशेष कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है। उद्घाटन के दिन खिलाड़ियों का परिचय से लेकर मार्च पास्ट का आयोजन किया जाएगा, जिससे पूरे आयोजन में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिलेगा।




Post Comment