Loading Now
×

पटना सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग: यशस्वी शुक्ला के शतक से बीएसईबी की शानदार जीत

पटना, 24 मार्च। पटना जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेली जा रही अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में बीएसईबी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शर्मा स्पोर्टिंग को 116 रनों से हराया। 109 रन की शतकीय पारी खेलने वाले यशस्वी शुक्ला को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

स्थानीय ऊर्जा स्टेडियम में खेले गए मैच में बीएसईबी ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए बीएसईबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में दो विकेट पर 254 रन का मजबूत स्कोर बनाया। यशस्वी शुक्ला ने शानदार 109 रन (78 गेंद) की पारी खेली, जिसमें 13 चौके और 3 छक्के शामिल थे।वहीं अभिलाष कुमार ने नाबाद 87 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

 

254 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शर्मा स्पोर्टिंग की टीम 28.1 ओवर में 138 रन पर सिमट गई। बीएसईबी की ओर से शंभु कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए, जबकि प्रदीप ने 3 विकेट झटके।

शर्मा स्पोर्टिंग के लिए आरके विराज ने सबसे ज्यादा 34 रन बनाए, लेकिन टीम के अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के कारण टीम मैच में वापसी नहीं कर पाई।

संक्षिप्त स्कोर

बीएसईबी : 35 ओवर में दो विकेट पर 254 रन, अभिलाष कुमार 87, प्रदीप 22, यशस्वी शुक्ला 109, अतिरिक्त 35, अनीस कुमार 2/33, दिलखुश यादव 1/33

शर्मा स्पोर्टिंग : 28.1 ओवर में 138 रन पर ऑल आउट, सुजल 14, रिषि कुमार 15, आरके विराज 34, किशन 15, अनीष कुमार 12, अतिरिक्त 22, पंकज कुमार मिश्रा 1/18, शंभु कुमार 4/24, परमेश्वर यादव 1/13, प्रदीप 3/13

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment