Loading Now
×

यूथ फाउंडेशन पटना बिहार टीम बनी अमर शहीद महिला क्रिकेट टूर्नामेंट की उपविजेता

पटना : अमर शहीद महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच यूथ फाउंडेशन बिहार बनाम बुँदेलखंड के बीच नजरबाग खेल मैदान टीकमगढ़ मध्यप्रदेश में खेला गया।

टॉस यूथ फाउंडेशन बिहार ने जीत पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाये।यूथ फाउंडेशन बिहार टीम की ओर से कल्पना 55, जया 16 शिल्पी 18, गौरी 12, सरिता 15 , पूजा कुशवाहा 25, निकिता 13, मनीषा 11, काजल 27, अंकिता 15 रन नाबाद बनाये।यूथ फाउंडेशन पटना बिहार 173/9 20 ओवर।बुँदेलखंड टीम की ओर से बॉलिंग करते हुए पूजा 2 विकेट, रश्मि 1 विकेट, सानिया 2 , राधिका 1 विकेट प्राप्त किए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए बुँदेलखंड टीम की ओर से बैटिंग करते हुए रश्मि 26 , पुष्पा 31, प्रीति 33, खुशी 11, रचना 17, राधिका 12, सानिया, 14, पूजा 29 रन बनाये।बुँदेलखंड 177/9 19.5ओवर।यूथ फाउंडेशन बिहार टीम की ओर से बॉलिंग करते हुए मनीषा 1, कल्पना 3 , सरिता 1, काजल 1, मानशी 1 विकेट प्राप्त किये।

बेस्ट कीपर पूजा कुशवाहा
प्लेयर ऑफ द मैच आंशिका
कल्पना को टूर्नामेंट ऑफ द सीरीज का पुरस्कार सहित 1100 रुपये सुरजीत कुमार वर्मा , प्रशन्ना राघव, विनय प्रताप, जीके चौधरी द्वारा प्रदान किया गया।

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment