रणधीर वर्मा अंडर-19 वनडे ट्रॉफी : शिवहर ने मधुबनी को 104 रनों से हराया।
सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित U 19 रणधीर वर्मा क्रिकेट टूर्नामेंट मिथिला जोन का मैच सीतामढ़ी के जानकी स्टेडियम में , मधुबनी बनाम शिवहर के बीच खेला गया , जिसमें शिवहर की टीम ने 104 रन से जीत दर्ज की।

इस मैच में शिवहर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया । वही शिवहर पहले बैटिंग करते हुए दीपांशु के 48 रन और धनराज के 36 रन और वरेण्यम के 35 रन के बदौलत 50 ओवर में 9विकेट खोकर 263 रन बनाया। मधुबनी की तरफ से सापेक्ष ने 3 और चंदन ने 2 विकेट चटकाए।
वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी मधुबनी की तरफ से सार्थक झा 35 तथा उत्तम 44 रन बनाए । शिवहर के तरफ से गेंदबाजी करते हुए वरेण्यम ने 4 विकेट और वेद प्रकाश और विवेकानंद ने 2 विकेट लिया।शिवहर के वरेण्यम को उसके शानदार प्रदर्शन हेतु उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया ।
आज के इस मैच में बिहार के खेल सचिव महेन्द्र कुमार उप विकास आयुक्त संदीप कुमार खेल पदाधिकारी मोहम्मद इस्लाम गोपनीय प्रभारी ऋषभ अनुमंडल पदाधिकारी सदर आंनद कुमार ने दोनों टीम के खिलाड़ी से परिचय प्राप्त किया और क्रिकेट मैदान का निरीक्षण किया। इस मौके पर सीईओ श्याम किशोर प्रसाद , संघ के सचिव ज्ञान प्रकाश उर्फ रिंकू सिंह, संयोजक विवेक मिश्रा व अंपायर के रूप में तैयब हुसैन तथा मोहम्मद कुधुश,तथा स्कोरर की भूमिका में रोहित और अभय उपस्थित थे। कल का मैच सीतामढ़ी बनाम मुजफ्फरपुर बीच खेला जाएगा।
Share this content:




Post Comment