Loading Now
×

BCA रणधीर वर्मा U-19 वनडे ट्रॉफी: मधेपुरा ने किशनगंज को 3 विकेट से हराया

पटना: बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित BCA रणधीर वर्मा U-19 वन डे ट्रॉफी में आज कूल 2 मुकाबले खेले गए। जिनमें मधेपुरा और शिवहर ने जीत दर्ज की।

पहले मुकाबले में किशनगंज बनाम मधेपुरा (स्पोर्ट्स पार्क 22 यार्ड अकैडमी, पटना) मैच में मधेपुरा ने 3 विकेट से जीत दर्ज की।किशनगंज में पहले बल्लेबाजी करते हुए 35.3 ओवर में 10 विकेट पर 130 रन बनाया। बल्लेबाजी में कौनैन रेज़ा 28 रन, MD सादिक 44 रन और अविनाश ने 12 रन बनाया।

IMG-20260324-WA0012 BCA रणधीर वर्मा U-19 वनडे ट्रॉफी: मधेपुरा ने किशनगंज को 3 विकेट से हराया

मधेपुरा की गेंदबाजी में नवीन खीरहरी 8 ओवर 37 रन 3 विकेट कप्तान ओंकार कुमार नवंबर 2 मेडन 37 रन 3 विकेट, आरव को 2 और आयुष तथा बबलू को 1-1 विकेट मिला।

मधेपुरा ने 37.3 ओवर में 7 विकेट पर 131 रन बनाया। बल्लेबाजी में सय्यद रोबाब 29 रन, अंकित कुमार 30 रन और कप्तान ओंकार ने 25 रन बनाया।किशनगंज की गेन्दबाजी में मोनू गोयल 9 ओवर 26 रन 4 विकेट, कप्तान अयान शोएब को 2 विकेट और मासूम को 1 विकेट मिला।

Share this content:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment

🔒 Security Check
4 + 7 = ?