Loading Now
×

बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी: वैशाली को हरा कर गोपालगंज की टीम सेमीफाइनल में

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में आज मोइन-उल-हक स्टेडियम, पटना में गोपालगंज और वैशाली के बीच मैच खेला गया। इस मुकाबले में गोपालगंज की टीम ने 99 रनों से जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

वैशाली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गोपालगंज ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 325 रन बनाए। टीम की ओर से प्रशांत कुमार ने 94 गेंदों पर 15 चौकों की मदद से 99 रन बनाकर पारी को मजबूत आधार दिया। अंकित यादव ने 98 गेंदों पर 10 चौके और 3 छक्कों की मदद से 99 रनों की उपयोगी पारी खेली। इसके अलावा सुजय शर्मा ने 43 रन और आयुष्मान श्रीवास्तव ने 26 रन का योगदान दिया।

वैशाली की ओर से गेंदबाजी में मोहम्मद अरीज याकूब ने 10 ओवर में 1 मेडन रखते हुए 62 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। सत्यम राज को 2 विकेट मिला, जबकि अभिषेक, आदित्य और कप्तान आदर्श ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वैशाली की टीम 41.5 ओवर में 226 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बल्लेबाजी में देवांशु ठाकुर ने 43 रन बनाए, मोहम्मद अरीज याकूब ने 30 रन का योगदान दिया, जबकि सत्यम राज ने नाबाद 35 रन की पारी खेली।गोपालगंज की ओर से गेंदबाजी में सुजय शर्मा ने 9.5 ओवर में 50 रन देकर 4 विकेट लेकर प्रभावी प्रदर्शन किया। मेहंदी और प्रशांत को 2-2 विकेट मिला, जबकि नियाज ने 1 विकेट हासिल किया।

इस प्रकार गोपालगंज की टीम ने संतुलित प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज कर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment