Loading Now
×

बीसीए मेंस अंडर 19 वनडे ट्रॉफी: विनीत के पंजे में फंसा शेखपुरा, लागार तीसरी हार, नालंदा ने 121 रन से हराया।

नालंदा : आज दिनांक 5 अप्रैल 2026 को नालंदा जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी मे बिहार क्रिकेट संघ के घरेलु सत्र 2025-26 बीसीए मेंस अंडर 19 वनडे ट्रॉफी मगध जोन का चौथा मैच नालंदा बनाम शेखपुरा के बीच मैच पावापुरी खेल मैदान मे खेला गया।

टॉस जीतकर नालंदा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 313 रन बनाये जिसमे कप्तान आरव रॉय ने 80 रन, मोहम्मद अयान अरमान ने 72 रन , राजगुरु ने 55 रन, सौरभ ने 47, लक्ष्य प्रकाश ने 11 तथा अंकित सौरभ ने 10 रन का योगदान दिया।शेखपुरा की ओर से गेंदबाज आशीष ने 51 रन पे 3 विकेट, सचिन ने 53 रन पर 2 विकेट तथा आरव और आशीष कुमार ने एक एक विकेट अपने नाम किया।

जवाब मे खेलते हुए शेखपुरा की पूरी टीम 41.1 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 192 रन ही बना सकी, नालंदा ने ये मैच 121 रन से जीत लिया।शेखपुरा की ओर से बल्लेबाजी करते हुए आरव कुमार ने 55 रन, मोहम्मद फैज़ान ने 34 रन, सुधांशु ने 32 रन और सचिन ने 11 रन का योगदान दिया ।
नालंदा की ओर से विनीत कुमार ने 35 रन देकर 5 विकेट लिए, नीरज यादव ने 32 रन पर दो विकेट वहीं अरुणेश वर्मा तथा दिवाकर कुमार एक एक विकेट लेने में सफल रहे।

इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सचिव गोपाल कुमार सिंह पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार संयुक्त सचिव संजीव कुमार, शेखपुरा के पूर्व सचिव गंगा प्रसाद यादव, नालंदा के कोच परवेज़ मुस्तफा उर्फ़ पप्पू, डॉ संजय संतोष पांडेय हैदर अली सिद्धार्थ कुमार बाबा बिक्रम सोलंकी, दीपक प्रसाद, विश्वजीत कुमार अभिषेक कुमार इत्यादि मौजूद रहे।

मैच के मैन ऑफ द मैच नालंदा के विनीत कुमार को दिया गया।कल दिनांक 06-04-2026 को नवादा बनाम गया के बीच मैच खेला जायेगा।

धन्यवाद
संतोष पांडेय
मिडिया प्रभारी
CAN

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment