Loading Now
×

BCA अंडर-19 वनडे ट्रॉफी : सार्थक का शतक गया बेकार सीतामढ़ी ने मधुबनी को 98 रनों से हराया।

सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित U 19 रणधीर वर्मा क्रिकेट टूर्नामेंट मिथिला जोन का मैच सीतामढ़ी के जानकी स्टेडियम में , मधुबनी बनाम सीतामढ़ी के बीच खेला गया , जिसमें सीतामढ़ी की टीम ने 98 रन से जीत दर्ज की।

इस मैच में सीतामढ़ी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया । वही सीतामढ़ी पहले बैटिंग करते हुए वैभव मिश्रा के 55 नाबाद रन अखिलेश 52 रन रविनंदन 46 रन आलोक और विशाल के तेज 33 और 30 रनो के बदौलत 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 306 रन बनाया। मधुबनी की तरफ से उज्ज्वल ने 2और सार्थक ने 2 विकेट चटकाए।

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी मधुबनी की तरफ से सार्थक झा ने 106 रन और ऋतिक ने 31 रन तथा युवराज ने 30 रन बनाए । सीतामढ़ी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए वैभव मिश्रा ने 2और आलोक सिंह ने 2 विकेट चटकाए।सीतामढ़ी के वैभव मिश्रा को उसके शानदार प्रदर्शन हेतु उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया ।

आज के इस मैच में सीईओ श्याम किशोर प्रसाद , संघ के सचिव ज्ञान प्रकाश उर्फ रिंकू सिंह, संयोजक विवेक मिश्रा व अंपायर के रूप में तैयब हुसैन तथा दीपक कुमार,तथा स्कोरर की भूमिका में रोहित और अभय उपस्थित थे। कल का मैच मुजफ्फरपुर बनाम मधुबनी बीच खेला जाएगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment