Loading Now
×

रणधीर वर्मा U-19 वनडे ट्रॉफी:मुजफ्फरपुर ने मधुबनी को 8 विकेट से पराजित किया।

सीतामढ़ी : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित U 19 रणधीर वर्मा क्रिकेट टूर्नामेंट मिथिला जोन का मैच सीतामढ़ी के जानकी स्टेडियम में , मधुबनी बनाम मुजफ्फरपुर के बीच खेला गया , जिसमें मुजफ्फरपुर की टीम ने 8 विकेट से मैच जीत लिया।

इस मैच में मुजफ्फरपुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया । वही मधुबनी पहले बैटिंग करते हुए सार्थक झा के 37 रन और रितिक 19 के बदौलत 45 ओवर में 10विकेट खोकर 148 रन बनाया। मुजफ्फरपुर की तरफ से आर्यन ने 4और कुशदेव ने 2 विकेट चटकाए।

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुजफ्फरपुर की तरफ से शुभम नाबाद 65 रनऔर आदित्या सिन्हा ने 53 रन बनाए । मधुबनी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए दीपक ने 1और सार्थक झा ने 1विकेट चटकाए। मुजफ्फरपुर के आर्यन को उसके शानदार प्रदर्शन हेतु उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया ।

आज के इस मैच में सीईओ श्याम किशोर प्रसाद , संघ के सचिव ज्ञान प्रकाश उर्फ रिंकू सिंह, संयोजक विवेक मिश्रा व अंपायर के रूप में तैयब हुसैन तथा दीपक कुमार,तथा स्कोरर की भूमिका में रोहित और अभय उपस्थित थे। कल का मैच सीतामढ़ी बनाम शिवहर बीच खेला जाएगा।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment