Loading Now
×

रणधीर वर्मा U19 वनडे ट्रॉफी: जहानाबाद ने वैशाली को 154 रनों के बड़े अंतर से हराया।

पटना : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित रणधीर वर्मा U19 वन डे ट्रॉफी टूर्नामेंट में आज कूल 8 मुकाबले खेले गए। जिनमें गया, कैमुर, सुपौल, जमुई, जहानाबाद, ईस्ट चंपारण, पूर्णिया और मुजफ्फरपुर ने जीत दर्ज की।

जहानाबाद बनाम वैशाली (यशवंत स्पोर्ट्स ग्राउंड विक्रम, पटना] मैच में जहानाबाद में 154 रनों से जीत दर्ज की।जहानाबाद में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 272 रन बनाया बल्लेबाजी में आदित्य राज 93 गेंद में 7 चौके लगाकर 52 रन, रोशन निराला 86 गेंद में 12 चौके लगाकर नाबाद 86 रन तथा कप्तान आयुष नंदन ने नाबाद 27 रन बनाया।

वैशाली की गेंदबाजी में अंकित, प्रिंस और धर्मपाल को दो-दो विकेट मिला तथा सत्यम और वैभव राज को एक-एक विकेट।

वैशाली ने 30.4 ओवर में 10 विकेट पर 118 रन बनाया। बल्लेबाजी में तेजस्वी चौहान 26 रन रितिक कुमार 17 और वैभव राज ने 14 रन बनाया।जहानाबाद की गेंदबाजी में जयवीर सिंह 9 ओवर 6 मेडन 9 रन 4 विकेट तथा कप्तान आयुष नंदन 7.4 ओवर 1 मेडन 25 रन 3 विकेट एवं राजकमल को 2 और गौरव को 1 विकेट मिला।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment