सीएबी अंडर-13 चैलेंजर ट्रॉफी: आर्यन के घातक गेंदबाजी से वाईसीसी 160 रनों से जीती।
पटना 07 अप्रैल : स्थानीय क्रिकेट अकादमी ऑफ़ बिहार(CAB) द्वारा आयोजित सीएबी अंडर-13 चैलेंजर ट्रॉफी में आज का मुकाबला वाईसीसी ने ए.के क्रिकेट अकादमी को 160 रनों से हराया।
टॉस वाईसीसी ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया जो एकदम सही साबित हुआ और बैटर तेजस्वी 88 रन,नितिन राज 39 रन बनाए और अपनी टीम को निर्धारित ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 248 रन तक पहुँचाया। गेंदबाजी में ए.के क्रिकेट अकादमी के आर्यन राज और रोहन को 2-2 विकेट मिला।

जबाब में बल्लेबाजी के लिए उतरी ए.के क्रिकेट अकादमी ने आर्यन के 28 रन और मौलिक के 16 रनों के मदद से सिर्फ 19 ओवर में 88 रन बनाकर ऑल आउट हो गए। गेंदबाजी में वाईसीसी के आर्यन राज शानदार गेंदबाजी करते हुई 5 ओवर में सिर्फ 6 रन देकर 4 विकेट तो वही प्रियांशु ने 5 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट चटकाये। इस तरह वाईसीसी 160 रनों से मुकाबले को अपने नाम कर लिया। मैन ऑफ़ द मैच शानदार गेंदबाजी के लिए आर्यन राज को दिया गया।
Share News:




Post Comment