बीसीए अंडर-19 वनडे ट्रॉफी :पुष्पम राज के शानदार शतक से बेगूसराय की टीम जीती ।
- सेंट्रल जोन बीसीए मेन्स रणधीर वर्मा अंडर-19 के मुकाबले में बेगूसराय की टीम विजयी ।
- सेंट्रल जोन बीसीए मेंस अंडर-19 के मुकाबले में बेगूसराय ने खगड़िया को 135 रन से हराया।
- बेगूसराय के खिलाड़ी पुष्पम राज का शानदार शतक।
बेगूसराय : आज दिनांक 7 अप्रैल 2026 को बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप में चल रहे सेंट्रल जोन बीसीए मेंस रणधीर वर्मा अंडर-19 के मुकाबले में बेगूसराय ने खगड़िया को 135 रन से हराया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेगूसराय की टीम ने निर्धारित 50 ओवर के मुकाबले में 6 विकेट खोकर 393 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसमें बेगूसराय की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रनों का योगदान पुष्पम ने शानदार शतक लगाते हुए 114 गेंद में 106 रन बनाए वहीं चंदन ने 26 गेंद में 78 रन का योगदान दिया।

वहीं खगड़िया की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट दीपक और अमन ने 2-2 विकेट प्राप्त किया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी खगड़िया की टीम 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 258 रन ही बना सकी। खगड़िया की ओर से सर्वाधिक रन का योगदान आदित्य ने 64 रन और संजोग ने 40 रन का योगदान दिया। बेगूसराय की ओर से गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक विकेट हर्ष ने 3 विकेट प्राप्त किया वहीं आयुष और नितीश ने 2-2 विकेट प्राप्त किया।
शानदार खेल का प्रदर्शन करने वाले बेगूसराय के पुष्पम को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील सिंह के द्वारा दिया गया।
इस अवसर आयोजन समिति के संयोजक निराला कुमार बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि 9 अप्रैल का मुकाबला समस्तीपुर बनाम सहरसा के बीच सुबह 8 बजे से खेला जाएगा। बीसीए पैनल के अंपायर आशुतोष सिन्हा और नीरज कुमार थे वहीं स्कोरर के रूप में रामकुमार और विश्वजीत थे।
Share News:



Post Comment