बीसीए अंडर-19 वनडे ट्रॉफी: ईस्ट चंपारण ने गोपालगंज को 2 विकेट से हराया।
पटना : बीसीए अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में आज गोपालगंज बनाम ईस्ट चंपारण (VDCABCA क्रिकेट ग्राउंड बिदुपुर, पटना) मैच में ईस्ट चंपारण ने 2 विकेट से जीत दर्ज की।
गोपालगंज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 41.5 ओवर में 10 विकेट पर 207 रन बनाया। बल्लेबाजी में आयुष्मान श्रीवास्तव 44 गेंद में 9 चौका 2 छक्का लगाकर 60 रनों की पारी खेली। कप्तान शाश्वत गिरी और अंकित यादव ने क्रमशः 30-30 रन बनाए।ईस्ट चंपारण की गेंदबाजी में कप्तान मनी कौशल कांत 7.5 ओवर 1 मेडन 37 रन 6 विकेट तथा युवराज और सत्यम को 2-2 विकेट मिला।

ईस्ट चंपारण में 38.2 ओवर में 8 विकेट पर 211 रन बनाया। बल्लेबाजी में आयुष राज 78 गेंद में 8 चौके 2 छक्के लगाकर 68 रन, कप्तान मनी कौशल कांत 56 गेंद में 6 चौके 2 छक्के लगाकर के 60 रन तथा आर्यन ने 20 रन बनाए।गोपालगंज की गेंदबाजी में सुजय शर्मा 6.2 और 34 रन 3 विकेट तथा अंकुश राय को 2 विकेट मिला। शुभम तथा कप्तान शाश्वत को एक-एक विकेट मिला।
Share News:



Post Comment