Loading Now
×

रणधीर वर्मा U-19 वनडे ट्रॉफी : गया जी ने नालंदा को 109 रनों से हराया।

नालंदा : गया बनाम नालंदा (SSCC ग्राउंड, पावापुरी मूर, नालंदा) मैच में गया जी 109 रनों से जीत दर्ज की।गया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 283 रन बनाया। बल्लेबाजी में यशस्वी राय 86 गेंद में 7 चौका 1 छक्का लगाकर 72 रन, विपिन आर्य 49 गेंद में 6 चौका 1 छक्का लगाकर 52 रन तथा अमन लाल ने नाबाद 41 रनों की पारी खेली।

नालंदा की गेंदबाजी में हर्ष, विनीत और लकी को 2-2 विकेट मिला तथा अरमान, अरुणेश और आरव को 1-1 विकेट मिला।

नालंदा ने 42.5 ओवर में 10 विकेट पर 174 रन बनाया। बल्लेबाजी में मोहित कुमार 29 रन, अभिनव ने 26 और सूरजभान प्रसाद ने 24 रन बनाया।गया की गेन्दबाजी में अभिषेक प्रसाद 9.5 ओवर 1 मेडन 36 रन 3 विकेट, मयंक पाण्डेय 9 ओवर 1 मदन 16 रन 3 विकेट तथा कप्तान प्रीतम और अमन को 1-1 विकेट मिला।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment