सीएबी अंडर-13 चैलेंजर ट्रॉफी: रोमांचक मुकाबले में लक्ष्य क्रिकेट अकादमी सिर्फ 1 विकेट से जीती।
पटना 08 अप्रैल : स्थानीय क्रिकेट अकादमी ऑफ़ बिहार(CAB) द्वारा आयोजित सीएबी अंडर-13 चैलेंजर ट्रॉफी में लक्ष्य क्रिकेट अकादमी -2 ने धनराज क्रिकेट अकादमी -2 को रोमांचक मुकाबले में 1 विकेट से हराया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुई धनराज क्रिकेट अकादमी-2 ने 17 ओवर में सभी विकेट खोकर 119 रन बनाए जिसमे अंशुमान ने 21 रन तो वैभव ने 24 रनों का योगदान किया।गेंदबाजी में लक्ष्य क्रिकेट अकादमी -2 के आदित्य को 3 व संदेश को 2 विकेट मिला।

जबाब में उतरी लक्ष्य क्रिकेट अकादमी -2 ने प्रिंशराज के 32 रन और आदित्य गौरव के 20 रनों के मदद से लक्ष्य 9 विकेट खोकर 20 ओवरो में हासिल कर लिया। गेंदबाजी में धनराज क्रिकेट अकादमी -2 के अंशुमान और अनुराग को 3-3 विकेट मिला। मैन ऑफ़ द मैच आदित्य गौरव को चुना गया।
Share News:



Post Comment