बीसीए मेंस अंडर-16 वनडे ट्रॉफी में नवादा की लगातार दूसरी जीत,शेखपुरा को 168 रनो से हराया
नालंदा : आज दिनांक 10 अप्रैल 2026 को नालंदा जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी मे बिहार क्रिकेट संघ के घरेलु सत्र 2025-26 बीसीए मेंस अंडर 16 वनडे ट्रॉफी मगध जोन का दूसरा मैच नवादा बनाम शेखपुरा के बीच खेला गया गया ।नवादा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए, 48.3 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 268 रन बनाये जिसमे धरम ने 72 रन, विक्रम ने 58 रन , मंटू ने 45 रन, पृथ्वी ने 36 रन, राज ने 16 रन का योगदान दिया।शेखपुरा की ओर से गेंदबाज अंकुश ने 41 रन पे 3 विकेट हासिल किये , आकाश ने 41 पर 3, आयुष ने 48 रन पे एक विकेट अपने नाम किया।

जवाब मे खेलते हुए शेखपुरा की टीम 36 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर मात्र 100 रन ही बना सकी। शेखपुरा की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सचिन ने 25 रन जायस ने 20 रन, ईशान ने 13 रन,शिवम् कुमार ने 10 रन का योगदान दिया ।
नवादा की ओर से गेंदबाज़ अंकित ने 14 रन देकर 2 विकेट, राज ने 20 रन पे 2 विकेट, वैभव ने 14 रन पे 2 विकेट तथा सत्यम और विक्रम ने एक एक विकेट अपने नाम किया।
इस मौके पर क्रिकेट एसोसिएशन नालंदा के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सचिव गोपाल कुमार सिंह पूर्व सचिव सैयद मोहम्मद जावेद इकबाल कोषाध्यक्ष मनोरंजन कुमार संयुक्त सचिव संजीव कुमार, नवादा सचिव मनीष आनंद, गंगा प्रसाद डॉ संजय संतोष पांडेय हैदर अली सिद्धार्थ कुमार बाबा बिक्रम सोलंकी, दीपक प्रसाद, कोच मनीष राज, विश्वजीत कुमार अभिषेक कुमार इत्यादि मौजूद रहे।
मैच के मैन ऑफ द मैच नवादा के विक्रम कुमार को दिया गया।कल दिनांक 11-04-2026 को शेखपुरा बनाम गया के बीच मैच खेला जायेगा।
धन्यवाद
संतोष पांडेय
मिडिया प्रभारी
CAN
Share News:



Post Comment