Loading Now
×

सीएबी अंडर-13 चैलेंजर ट्रॉफी: लक्ष्य क्रिकेट अकादमी ने धनराज सीए को 6 विकेट से हराया।

पटना 11 अप्रैल : स्थानीय क्रिकेट अकादमी ऑफ़ बिहार(CAB) द्वारा आयोजित सीएबी अंडर-13 चैलेंजर ट्रॉफी में आज के मुकाबले में लक्ष्य क्रिकेट अकादमी -2 ने धनराज क्रिकेट अकादमी -1 को 6 विकेट से पराजित किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुई धनराज क्रिकेट अकादमी -1 ने 26 ओवर में 8 विकेट पर उज्ज्वल के 38 रन और वेद नारायण के 32 रनों के मदद से 8 विकेट खोकर 140 रन बनाए। गेंदबाजी में लक्ष्य सीए-2 के आदित्य गौरव को 2 तथा आदर्श को 1 विकेट मिला।

जबाब में उतरी लक्ष्य क्रिकेट अकादमी -2(लक्ष्य सीए) की टीम ने 16 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया जिसमे टीम के लिए शामू 52 रनों की अर्धशतकीय पारी तथा अनिरुद्ध ने 27 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में धनराज सीए -1 के सरवन को 3 विकेट तथा सुष्मिटो को 1 विकेट मिला। मैन ऑफ द मैच शामू को दिया गया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Previous post

रणधीर वर्मा अंडर-19 वनडे ट्रॉफी: कृष नाबाद शतक से अररिया ने कटिहार को हराया।

Next post

लर्निंग स्कूल आफ क्रिकेट दानापुर बना दिवंगत खेल पत्रकार शैलेंद्र,राजेश,आलोक मेमोरियल अंडर 10 क्रिकेट प्रतियोगिता का चैंपियन।

Post Comment