Loading Now
×

सीएबी अंडर-13 चैलेंजर ट्रॉफी: शुभम के पंजे व अनिक के अर्धशतक से CAB जीती।

पटना 12 अप्रैल : स्थानीय क्रिकेट अकादमी ऑफ़ बिहार(CAB) द्वारा आयोजित सीएबी अंडर-13 चैलेंजर ट्रॉफी में आज के मुकाबले में स्कूल ऑफ़ क्रिकेट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी।

पहले बैटिंग करते हुई स्कूल ऑफ़ क्रिकेट की टीम ने 16 ओवर में सिर्फ 83 रन ही बना सकी. जिसमे आयुष 19 रन, मो मुज़्ज़कर 11रन बनाया. CAB के गेंदबाज शुभम कुमार ने 3 ओवर में 9 रन देकर 5 विकेट झटके वही रॉकी कुमार ने 4 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट झटके।

84 रनों के लक्ष्य के जबाब उतरी CAB की टीम सिर्फ 7 ओवर में 1 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। जिसमे अनिक ने शानदार 62 रन और समर्थ ने 11 रन बनाए। गेंदबाजी में स्कूल ऑफ़ क्रिकेट के आयुष को 1 विकेट मिला। मैन ऑफ़ द मैच शुभम को दिया गया।

Share News:

खेल के हर खबर पर पैनी नज़र और सही उद्देश्य से लोगो तक पहुँचाने में सक्षम है खेलबिहार। संपर्क करे :9123473681

Post Comment